आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर 2023 से होने जा रहा है। जिसके ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारें जलवा बिखेरते हुए दिखेंगे।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन कार्यक्रम 4 अक्टूबर को आयोजित होगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों से पहले कई दिग्गज शाम को रंगीन और धमाकेदार बनाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी पर रणवीर सिंह, आशा भोसले, श्रेया घोषाल के साथ-साथ अरिजीत सिंह शामिल होंगे।
इसके अलावा तमन्ना भाटिया और वरुण धवन के आने की उम्मीद भी काफी ज्यादा है। ऐसे में फैंस क्रिकेट में बॉलीवुड हस्तियों का ग्लैमरस का तड़का देखने के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा तमन्ना भाटिया और वरुण धवन के आने की उम्मीद भी काफी ज्यादा है। ऐसे में फैंस क्रिकेट में बॉलीवुड हस्तियों का ग्लैमरस का तड़का देखने के लिए तैयार हैं।
खबरों के अनुसार, ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर शाम 7 बजे से शुरू होगी। इसमें लेजर शो के साथ-साथ पटाखों की आतिशबाजी देखने को मिलेगी।
कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में गुजराती संस्कृति की झलक भी देखने को मिल सकती है। इस दिन को कैप्टन डे के रूप में मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे सभी देशों के कैप्टन शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम काफी ज्यादा खास होने वाला है।