अनियमित दिनचर्या और व्यस्त जीवनशैली के कारण अधिकांश लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं और इस कारण बढ़ती उम्र के साथ हार्मोन असंतुलन की समस्या हो जाती है।
हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाओं को इन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
एवोकाडो में ऐसे तत्व होते हैं, जिनके सेवन से हार्मोन सक्रिय होते हैं और शरीर में हार्मोन उत्पादन उत्तेजित होता है। यह हार्मोनल बैलेंस बनाने के काफी सहायक होता है।
पालक का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। यह आयरन से भरपूर होती है और इस कारण शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मददगार होती है।
शरीर में हार्मोन के स्तर को संतुलित करने के लिए पत्ता गोभी काफी फायदेमंद होती है। इसे सलाद या सब्जी के रूप में सेवन कर सकते हैं।
हार्मोनल असंतुलन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ब्रोकली को आहार में शामिल किया जाना चाहिए। यह एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर को संतुलित करने में मददगार होती है।
टमाटर में भी कई औषधीय गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। टमाटर का सेवन करने से शरीर में हार्मोन का स्तर संतुलित रहता है।