हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाने के कुछ खास नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। घर में तुलसी लगाते समय कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।
कभी भी रविवार के दिन ना तो तुलसी के पौधे में जल अर्पित ना करें और ना ही इसकी पत्तियां तोड़ें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
घर में तुलसी का पौधा है, तो इसे कभी भी अंधेरे में ना रखें। शाम होते ही तुलसी के पौधे के पास एक दिया जरूर जलाएं। इसे खुली जगह पर रखें।
कभी भी तुलसी के पत्तों को चाकू, कैंची या फिर नाखून की मदद से नहीं तोड़ना चाहिए। इसके लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें।
कभी भी तुलसी के पत्तों को अनावश्यक रूप से नहीं तोड़ें, ऐसा करना पाप माना जाता है।
केवल धार्मिक या स्वास्थ्य कारणों पर ही तुलसी की पत्ते तोड़ें। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए।