हथेली में है ये रेखा तो सरकारी नौकरी मिलने के बनते हैं योग


By Sandeep Chourey19, Jun 2023 08:36 AMnaidunia.com

हस्त रेखा

ज्योतिष हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली की रेखाएं व्यक्ति के कर्म के आधार पर बनती है और जातक को कर्म के आधार पर ही फल की प्राप्ति होती है।

पूर्वजन्म का कर्मफल

ऐसे में हथेली को देखकर किसी भी जातक के भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। हथेली की रेखाएं और बनावट पूर्वजन्म के कर्मों पर निर्भर होते हैं।

सरकारी नौकरी वाली रेखा

हथेली की रेखाएं और इनकी बनावट से किसी जातक की सरकारी नौकरी लगती है या नहीं, इस बारे में हाथ की इन रेखाओं को देखा जाता है -

चंद्रमा पर्वत

यदि हथेली में चंद्रमा पर्वत यानी अंगूठे के दूसरे भाग का हिस्सा उभरा हुआ है तो ऐसा व्यक्ति कला, साहित्य, लेखन आदि के क्षेत्र में करियर बनाकर पैसा कमाता है।

सूर्य पर्वत

यदि सूर्य पर्वत अच्छी तरह से विकसित हो तो ऐसे व्यक्ति की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बहुत अधिक होती है। परीक्षा में जल्द सफलता मिलती है।

ग्लैमर व फैशन में सफलता

हाथ में शुक्र पर्वत की स्थिति अच्छी रहने पर ग्लैमर-फैशन के क्षेत्रों में सफलता मिलती है। ऐसे लोग नाम कमाने के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाते हैं।

शनि पर्वत

हाथ में मणिबंध से निकलकर कोई सीधी रेखा शनि पर्वत तक जाए तो व्यक्ति किसी ऊंचे पद पर अधिकारी बनता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति को खूब मान सम्मान भी पाता है।

बार-बार क्यों सूख जाता है मनी प्लांट? जानिए