सिंपल चीले से हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी


By Ekta Sharma22, Apr 2024 06:40 PMnaidunia.com

ब्रेकफास्ट ऑप्शन

आपने भी नाश्ते में कई बार सूजी या बेसन का चीला जरूर बनाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पालक कॉर्न चीला बनाया है। यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है।

इस तरह बनाएं

इस रेसिपी की यही खासियत है कि आप इसे सिंपल और मसालेदार दोनों तरीकों से बना सकते हैं। इसके साथ आप इसे धनिया और पुदीने की चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।

टेस्टी पालक कॉर्न चीला

सबसे पहले आधे कप मकई के दाने और कटे हुए एक कप पालक को मिक्सी में पीस लें। इसका ऐसा घोल तैयार करें कि एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार हो जाए।

बेसन भी मिलाएं

अब एक बड़े बाउल में इस गाढ़े चिकने पेस्ट को डालें और फिर इसमें बेसन डालकर थोड़ा पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

सब्जियां मिक्स करें

इसके बाद इसमें पहले से बारीक कटे प्याज, शिमला मिर्च, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, बचा हुआ कॉर्न जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हींग,साबुत जीरा और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स करें।

तवे पर फैलाएं

इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक की ये सब अच्छे से मिक्स न हो जाएं। अब नॉन स्टिक तवे को आंच पर चढ़ाएं और गर्म होने पर कलछी से तैयार बैटर को चारो तरफ बराबर मात्रा में फैलाएं।

तैयार है चीला

इसपर थोड़ा तेल लगाते हुए अच्छे से पकाएं। ऐसे में सारे पालक कॉर्न चीला को तैयार करें और सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

गर्मियों में 15 दिनों में कम होगा वजन, करें ये 5 एक्सरसाइज