साइनस इन्फेक्शन से परेशान हैं तो रोज खाएं ये 5 चीजें


By Sandeep Chourey29, Sep 2023 09:41 AMnaidunia.com

साइनस की समस्या

बारिश या सर्दी के मौसम में साइनस की दिक्कत होना एक आम बात है। साइनस इन्फेक्शन होने पर लोगों को काफी ज्यादा जुकाम या सिर दर्द होता है। सांस लेने में भी परेशानी होती है।

साइनस की रोकथाम

साइनस की रोकथाम के लिए खानपान को लेकर सावधानी रखना चाहिए। साइनस इन्फेक्शन से होने पर अपनी डायट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

लहसुन

लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो साइनस को कंट्रोल करने में मददगार है। ऐसे में खाने में रोज ही लहसुन का सेवन जरूर करें।

अदरक

अदरक भी साइनस से राहत देता है। अदरक बलगम को पतला करने में मदद करता है। डाइट में अदरक का सेवन आप चाय, सूप या सब्जी आदि के साथ कर सकते हैं।

खट्टे फल ज्यादा खाएं

खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन सी काफी ज्यादा होता है। साइनस से राहत मिलती है।

शहद का सेवन

शहद एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। शरीर में सूजन भी कम करता है। गले की खराश और खांसी को शहद कंट्रोल करता है।

पुरुष रोजाना काजू खाएं, मिलेगा इन समस्याओं से छुटकारा