खट्टी डकार से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय


By Sandeep Chourey09, Jun 2023 12:58 PMnaidunia.com

खट्टी डकार की समस्या

कई बार खट्टी डकार के कारण लोग परेशान रहते हैं और सीने के बीच में जलन और दर्द महसूस होता है। ये गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के कारण हो सकता है।

क्या है एसिड रिफ्लक्स

खट्टी डकार आने को एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) भी कहा जाता है। इस स्थिति में पेट का भोजन और एसिड वापस गले की ओर आने लगते हैं।

ये है कारण

एसिड रिफ्लक्स की समस्या जरूरत से ज्यादा खाने, ज्यादा मसालेदार खाने आदि से हो सकता है। खट्टी डकार आए तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं -

लिक्विड डाइट लें

खट्टी डकार आने पर संभव हो तो उस दौरान कुछ भी खाना बंद कर दें। भूख लगने पर लिक्विड डाइट ही लें, जिससे आंतों को थोड़ी राहत मिलेगी।

पैदल चलें

खाना खाने के बाद आराम करने के बजाय तेज चाल में चलें। करीब 30 से 40 मिनट की ब्रिस्क वॉक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

शराब और सिगरेट से बचें

शराब और सिगरेट पीने वालों के खट्टी डकार आने की समस्या बढ़ सकती है। स्मोकिंग में निकोटिन नामक तत्व होता है, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ा सकता है।

मोटापे पर काबू

मोटापे से पीड़ित लोगों को पाचन से जुड़े विकार ज्यादा होते हैं। पेट का मोटापा खट्टी डकार की समस्या को बढ़ाता है। अपने वजन को नियंत्रित रखें।

तांबे के बर्तन में पानी पीते समय इन चीजों का रखें ध्यान