शरीर की कई समस्याओं से हैं परेशान, तो करें गिलोय का सेवन


By Hemraj Yadav15, May 2023 02:51 PMnaidunia.com

इम्यून सिस्टम मजबूत करे

गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे आप संक्रमण और कई बीमारियों से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

गिलोय का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की समस्या में मददगार है।

दिल की बीमारी से बचाए

गिलोय का जूस दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

डेंगू से बचाने में सहायक

डेंगू से बचने के लिए गिलोय का सेवन काफी असरदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार से राहत दिला सकते हैं।

ऐसे करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, दो से तीन चम्मच गिलोय जूस को एक कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने से एक घंटे पहले पी सकते हैं । इससे डेंगू से जल्दी आराम मिल सकता है।

कब्ज से राहत दिलाएं

अगर आप कब्ज, गैस या अपच से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में गिलोय का सेवन काफी लाभदायक है। पेट की समस्या से राहत पाने के लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं।

खून की कमी दूर करें

गिलोय का जूस एनीमिया की समस्या में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

अल्कोहल पीने से होते हैं ये बड़े नुकसान