मच्छरों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय


By Hemraj Yadav21, Apr 2023 04:56 PMnaidunia.com

कपूर

मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर में कपूर जलाएं। इसकी महक से मच्छर भाग सकते हैं। चाहें तो आप नीम का तेल शरीर पर लगा सकते हैं, इससे मच्छर आपसे दूर रहेंगे।

लहसुन का पेस्ट

मच्छरों को भगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में लहसुन का पेस्ट डाल दें, फिर इसे उबाल लें। अब इस मिश्रण को स्प्रे में डालकर घर में छिड़काव करें।

नीलगिरी का तेल और नींबू

मच्छर भगाने के लिए आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। इसे स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़काव करें।

कॉफी पावडर

एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉफी पावडर से मच्छरों को चिड़ होती है। अगर आपके आसपास मच्छर हों, तो आप वहां कॉफी पावडर रख दें, इससे मच्छर भाग जाएंगे।

पुदीने का तेल

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छर वाली जगह पर इस तेल का छिड़काव करें। ये आपसे दूर रहेंगे।

लौंग का तेल

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप लौंग के तेल में नारियल तेल मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

अगर 10 सेकंड में ढूंढ लिया नंबर 110, तो आपको 21 तोपों की सलामी