ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में एक आम समस्या है। सिस्ट के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि ज्यादातर मामलों में लक्षण नहीं दिखते हैं।
पेट फूलना या सूजन, मासिक धर्म में दर्द, संभोग के समय दर्द, जांघों में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी की समस्या
ओवेरियन सिस्ट की समस्या है तो महिलाओं को रोज भद्रासन जरूर करना चाहिए। इससे जल्द लाभ होता है।
ओवेरियन सिस्ट के लिए रोज सूर्य नमस्कार करना भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा नौकासन भी करना चाहिए।
डिम्बग्रंथि के सिस्ट के इलाज के लिए धनुरासन भी काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा प्राणायाम करना भी हितकारी होता है।