आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो इस स्थान पर रखें घर का डस्टबिन


By Ekta Sharma27, May 2023 05:53 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

घर और ऑफिस में वास्तु दोष का ख्याल रखना चाहिए। लापरवाही बरतने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानी होती है।

डस्टबिन का सही स्थान

वास्तु शास्त्र में सभी चीजों के लिए दिशा निर्धारित है। घर में डस्टबिन को भी सही जगह पर रखना चाहिए। अगर गलत दिशा में डस्टबिन रखते हैं, तो वास्तु दोष लगता है। इससे आर्थिक समस्या होती है।

आर्थिक तंगी

अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो डस्टबिन रखने का सही स्थान जरूर जान लें। घर में वास्तु नियमों का पालन करने से न भाग्य में वृद्धि होती है।

इस दिशा में न रखें

वास्तु जानकारों की मानें तो गलत दिशा में डस्टबिन रखने से घर में धन की कमी होने लगती है। इससे आर्थिक समस्या होती है। उत्तर पूर्व दिशा में भूलकर भी डस्टबिन को उत्तर पूर्व दिशा में न रखें।

सही दिशा

वास्तु जानकारों की मानें तो उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम डस्टबिन के लिए उपयुक्त होता है। इस दिशा में डस्टबिन रखना चाहिए।

घर के बाहर न रखें

डस्टबिन को कभी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। इससे तरक्की पर विराम लग सकता है। सही दिशा में डस्टबिन रखने से भाग्य में भी वृद्धि होती है।

देवी-देवताओं का निवास

वास्तु शास्त्र में उत्तर पूर्व दिशा को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में डस्टबिन रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे शारीरिक और मानसिक पीड़ा होती है।

मई का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा लकी