एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाते हैं तो इन बातों की रखें सावधानी


By Sandeep Chourey20, Sep 2023 03:31 PMnaidunia.com

एल्युमिनियम हल्की धातु

खाना बनाने और खाने के लिए बहुत से लोग एल्युमिनियम के बर्तन का भी उपयोग करते हैं। एल्युमिनियम हल्के वजन वाली धातु है जो काफी सस्ता भी होता है।

अच्छा हीट कंडक्टर

एल्युमिनियम अच्छा हीट कंडक्टर होता है और इसमें जल्दी खाना पक जाता है। एल्युमिनियम के बर्तनों पर जल्द स्क्रैच नहीं लगते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।

WHO की सलाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 1 व्यक्ति प्रतिदिन 50 मिलीग्राम एल्युमिनियम का सेवन कर सकता है, इससे ज्यादा एल्युमिनियम सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

लीचिंग का खतरा

एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाने या खाने से लीचिंग का खतरा रहता है। पाचन की समस्या हो सकती है। एल्युमिनियम फाइल में खाना पैक करना भी हानिकारक हो सकता है।

एल्युमिनियम एक न्यूरोटॉक्सिन

एल्युमिनियम का अधिक इस्तेमाल करने से अल्जाइमर, पार्किंसन, कैंसर जैसे खतरनाक रोग होने की आशंका होती है।

सावधानी बरतें

एल्यूमीनियम कुकवेयर को इस्तेमाल करने से पहले सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। टूटे फूटे एल्युमिनियम बर्तनों का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

घर वालों के डर से लड़के हमेशा छिपाते हैं ये 7 सीक्रेट्स