ये फल रोज खाएंगे तो सेहत बनेगी, साथ में दिमाग भी रहेगा Positive
By Sandeep Chourey
2022-12-14, 10:30 IST
naidunia.com
हरी सब्जी व फल के फायदे
हरी सब्जियां और फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। फलों का सेवन करने से दिमाग पॉजिटिव होता है।
खुश रहने में मददगार
सेब केवल हेल्दी ही नहीं होते बल्कि खुश रहने में भी मदद करते हैं। केला, बेरीज और खट्टे मूड को बेहतर करते हैं।
कम होता है डिप्रेशन
फलों का सेवन करने से डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है और इससे मेंटल हेल्थ सुधरती है।
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
फलों में न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे शरीर को मिनरल्स और विटामिन्स मिलते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान रखते हैं।
ये फल ज्यादा फायदेमंद
बेरीज जैसे फलों में फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे ब्रेन के लिए अच्छे हैं। इन एंटीऑक्सीडेंट्स से स्ट्रेस कम होती है।
कितना खाएं फल
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए केला, ऑरेंज, ब्लूबेरीज, चेरी टोमेटो, एवोकाडो जैसे फलों का सप्ताह में एक या दो बार सेवन करना चाहिए।
Health Tips: औषधीय गुणों का खजाना है हरा-भरा पान, दूर करता है कई विकार
Read More