हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ से लेकर कई शुभ कार्यों में तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। क्योंकि तुलसी में मां लक्ष्मी का निवास होता है।
क्या आप जानते हैं कि तुलसी की सुखी लकड़ी का दीपक भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है? यदि नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।
एक शुद्ध तेल लें फिर उसमें भीगी हुई बाती लें और तुलसी की 7 सूखी लकड़ियां लेकर उस बाती लें लपेट दें। ध्यान दें कि वो खुले ना।
उसके बाद उस बाती को भगवान विष्णु के सामने जलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है और जगत के पालनहार भगवान विष्णु काफी प्रसन्न होते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में भगवान विष्णु के सामने तुलसी की लकड़ी जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आएगी और नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।
तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। साथ ही आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसने वाली है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।