कामकाज के बोझ और बदलती जीवनशैली के कारण अधिकांश लोग आजकल तनाव और एंग्जाइटी शिकार रहते हैं। ऐसे में खानपान को लेकर ये सावधानी रखें।
डीप फ्राइड फूड में सोडियम अधिक होता है, जिससे न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को नुकसान हो सकता है। ज्यादा वसायुक्त भोजन का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
एंग्जायटी की समस्या हो तो फ्रूट जूस का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि फलों का जूस पीने से समस्या बढ़ सकती है।
एंग्जाइटी के शिकार लोगों को कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफी या चाय से दूरी बना लेनी चाहिए। इनके सेवन से शारीरिक ऊर्जा बढ़ जाती है। नींद में खलल होता है।
बहुत ज्यादा मीठा या ड्रिंक्स का सेवन करने से मस्तिष्क में न्यूरॉन्स और सिनैप्स पर नकारात्मक असर होता है। एंग्जायटी होने पर इसके सेवन से बचें।
आर्टिफिशियल शुगर से भी एंग्जाइटी की समस्या बढ़ सकती है। इसके सेवन से नींद पूरी नहीं होने के कारण थकान व बेचैनी हो सकती है।
एंग्जाइटी का शिकार लोगों के लिए शराब का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। याददाश्त भी प्रभावित हो सकती है।