बारिश का मौसम अब विदा ले रहा है और बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स गिरने से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इस दौरान इन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
मुनक्का लौह तत्व का अच्छा स्रोत माना जाता है। डेंगू बुखार होने पर मुनक्का का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इससे शरीर में प्लेटलेट्स भी तेजी से बढ़ती है।
डेंगू के मरीजों को ताजे फल जरूर खाना चाहिए। डेंगू के मरीजों के लिए अनार काफी हितकारी होता है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
डेंगू से पीड़ित मरीजों को खट्टे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
डेंगू के मरीजों को भूलकर भी वसायुक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मांसाहार का सेवन भी नहीं करना चाहिए।