यदि आप मोटापे के शिकार हैं और नए साल में शरीर का वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा।
डायटिशियन मीना कोरी यहां कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानकारी दे रही हैं, जिन्हें फॉलो करके शरीर का वजन तेजी से कम किया जा सकता है।
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जहां बेहद जरूरी होती है, वहीं सिर्फ एक्सरसाइज पर ही डिपेंड नहीं रहना चाहिए।
सुबह उठने के बाद 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
बॉडी डिटॉक्सिफाई करने के लिए पानी में अजवाइन, हल्दी, एक टुकड़ा दालचीनी का डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इससे शरीर की गंदगी तेजी से बाहर निकलती है।
मोटापा कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, रस्सी कूदना, साइकिल चलाना, स्विमिंग या ब्रिस्क वॉक करने जैसी एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
वजन घटाने के लिए हेल्दी डायट लें। खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन करें। सलाद में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है।