तांबे के बर्तन पूजा-पाठ में शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा तांबे के बर्तन सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है।
सुबह यदि आप खाली पेट तांबे के बर्तन का पानी पीते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन गर्मियों में तांबे के बर्तन में खाना नुकसानदायक हो सकता है।
तांबे की तासीर गर्म होती है। यदि आप तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो इसमें कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है, स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान होने की आशंका रहती है।
गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में इन बर्तनों का इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ सकता है।
गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाने से भूख न लगना, डायरिया की शिकायत, उल्टी, जी मचलना या मतली की समस्या जैसी समस्या हो सकती है।
तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध न पिएं। तांबे के बर्तन में खट्टी चीज़ें खाने से उल्टी या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।