सेहतमंद और फिट रखने के लिए स्टैमिना स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। विशेषकर भीषण गर्मी के मौसम में स्टैमिना मजबूत करना हो तो इन चीजों का सेवन जरूर करें।
गर्मी के मौसम में ज्यादा हैवी फूड्स नहीं लेना चाहिए। इस दौरान हल्का फाइबर फूड या अंकुरित अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
ओट्स फाइबर और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। यह शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देता है।
यदि आप शाकाहारी हैं तो बीन्स का सेवन भी कर सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसकी हाई न्यूट्रिशन वैल्यू शरीर का स्टैमिना बनाकर रखती है।
शरीर का स्टैमिना बनाए रखने के लिए नाश्ते में एक केला भी जरूर खाना चाहिए। इससे पेट भरा रहता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
चिया बीज एनर्जी बढ़ाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसे पानी में कुछ देर भिगोकर रखने के बाद सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर फाइबर होता है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।