हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव हर व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल देते हैं।
यदि रोज शनि देव की पूजा करते हैं तो ऐसे जातकों पर शनि देव की कृपा बरसती रहती है। आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
शनिवार को सुबह स्नान के बाद काले रंग का वस्त्र धारण करें। पीपल के पेड़ पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं और परिक्रमा लगाएं। इसे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
शनिवार को दीप जलाकर शनि देव की आरती करें। ऐसा करने से देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
शनिवार को स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी ने शनिदेव को रावण के चंगुल से बचाया था। ऐसे में हनुमान भक्ति से भी शनि दोष दूर हो जाते हैं।
शनिवार को हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को लाल रंग के फूल, फल और मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।