शरीर से टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा तरल पदार्थों को बाहर निकालने में किडनी काफी मददगार होती है। यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करती है।
शरीर में सभी अंगों को सेहतमंद रखने के लिए अच्छा खानपान होना भी बेहद जरूरी है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
प्याज किडनी को हेल्दी बनाने में काफी मददगार होता है। प्याज में फ्लेवोनोइड्स और क्वेरसेटिन होते हैं, जो ब्लड वेसल्स में फैट के जमाव को रोकते हैं।
लाल शिमला मिर्च भी किडनी के लिए फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन-ए, फोलिक एसिड और फाइबर भी मौजूद है।
पत्ता गोभी फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर, हार्ट डिजीज और रिनल डिस्फंक्शन से भी बचाती है।
मूली में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी भी बहुत ज्यादा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं तो किडनी के लिए लाभकारी होते हैं।
किडनी की समस्या होने पर नमक से परहेज करना चाहिए और लहसुन का सेवन ज्यादा करना चाहिए।