देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो दीवाली की रात करें ये काम


By Sandeep Chourey12, Nov 2023 11:51 AMnaidunia.com

दीपावली का उत्साह

आज देशभर में दीपावली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाश और उल्लास का महापर्व हमारे जीवन में नई खुशियां लेकर आता है।

लक्ष्मी जी की आराधना

दीपावली के दिन जो श्रद्धालु मां लक्ष्मी की सच्चे मन से आराधना करता है, उसके जीवन में सारे कष्ट दूर जाते हैं। ऐसे में दीवाली की रात में ये काम जरूर करें।

बड़ों का आशीर्वाद

दीपावली पर सुबह जल्दी स्नान पूजा के बाद बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद शाम को भी नहाने के बाद लक्ष्मी पूजन करना चाहिए।

लक्ष्मी मंत्र का पाठ

घर के हर कोने में दीपक रखें और इस लक्ष्मी मंत्र का जाप करें - ‘नमस्ते सर्वदेवानां वरदासि हरेः प्रिया। या गतिस्त्वत्प्रन्नानां सा मे भूयात्वदर्चनात।’

इंद्र मंत्र पाठ

लक्ष्मी के पूजन के बाद इंद्रदेव की पूजा करें और इस मंत्र का पाठ करें - ऐरावतसमारूढो वज्रहस्तो महाबलः। शतयज्ञाधिपो देवस्तमा इंद्राय ते नमः।

कुबेर मंत्र

लक्ष्मी पूजन के बाद कुबेर भगवान की भी पूजा करें और इस मंत्र का पाठ करें - धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च। भवंतु त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादिसम्पदः।

तिलक जरूर लगाएं

दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद चूने या गेरू में रुई भिगोकर चक्की, चूल्हा, सिल और छाज पर तिलक करें।

इस दिवाली से आने वाली दिवाली तक 5 राशियों पर होगी धन की वर्षा