अक्सर लोग धन की कमी को दूर करने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कई उपाय बताए गए है, जिनका प्रयोग करके धन की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
अक्सर लोग धन की प्राप्ति के लिए पर्स में मोर पंख को रखते हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कभी-भी मोर पंख को बंद जगह पर नहीं रखते हैं।
अगर जीवन में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो शाम के समय में पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है। लेकिन जरूरतमंद को धन दे सकते हैं।
अगर जीवन में धन चाहते हैं, तो गुरुवार और शुक्रवार के दिन तिजोरी की पूजा करें। इससे तिजोरी में धन लाभ की संभावना बनती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी होता है।
तिजोरी के कमरे का दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन लाभ होता है साथ ही सुख-शांति भी आती है। तिजोरी वाले कमरे में रोशनी हमेशा रहनी चाहिए।
तिजोरी का पिछला हिस्सा दक्षिण दिशा में और दरवाजा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए। ऐसे तिजोरी को रखने से धन लाभ हो सकता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
ऐसा माना जाता है कि तिजोरी में हल्दी की गांठ रखना शुभ होता है। इससे परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर जीवन में धन से संबंधित परेशानी है, तो वह भी दूर हो जाती है।
इन चीजों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM