सोशल मीडिया ने जमाने को एक-दूसरे के पास जरूर ला दिया है। परंतु इससे रिश्ते पर भी काफी फर्क पड़ता है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर रिश्ते में दूरियां न बढ़े इसलिए कैसी हरकतें नहीं करनी चाहिए?
हेल्दी रिलेशनशिप को मेंटेन रखना काफी मुश्किल रहता है। सोशल मीडिया पर की गई कुछ गलतियों के चलते मौजूदा रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ता है।
शादी का रिश्ता बेहद नाजुर होता है। ऐसे में जरूरी हैं कि शादी के दौरान और शादी के बाद आप अपना सोशल मीडिया हैंडल संवेदनशीलता के साथ प्रयोग करें।
अक्सर लोग रिलेशन में एक दूसरे का विश्वास जीतने के लिए अपने पासवर्ड और पर्सनल चीजें शेयर कर देते है। जो आगे चलकर रिश्तो पर फर्क डालते है। ऐसे में एक दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान भी जरूरी होता है।
शेयरिंद की हमेशा लिमिट होनी चाहिए। पार्टनर के बिना इजाजत उसकी प्राइवेसी में खलल करने से रिश्ते पर बुरा असर पड़ता हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हद में रहकर ही एक दूसरे से चीजें शेयर करें।
आमने सामने की बातचीत को नजरअंदाज करके फोन में लगे रहने से भी धीरे-धीरे पार्टनर के बीच दूरियां आने लगती है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप पार्टनर के साथ समय बिताएं।
सोशल मीडिया पर दूसरे कपल्स को देखकर खुद को उनसे कंपेयर करना भी एक गलत आदत होती है। हर रिलेशन के कपल गोल्स अलग होते है। ऐसे में एक दूसरे का सम्मान जरूरी होता है।
दूसरे की फोटो या पोस्ट देखकर इस बात का निर्णय न लें कि आपकी जिंदगी बेरंग है और सामने वाला आपसे ज्यादा अच्छी जिंदगी बिता रहा है। बजाय इसके की सभी के जीवन की सच्चाई अलग-अलग होती हैं।