दिवाली के दिन पढ़ाई करना क्यों होता है जरूरी?


By Prakhar Pandey11, Nov 2023 12:46 PMnaidunia.com

दिवाली का दिन

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते है इस दिन पढ़ाई करने से क्या होता है और यह क्यो जरूरी होता है।

पूजा-पाठ

दिवाली के दिन मां-लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पाठ करने के बाद शाम में थोड़ी देर भी पढ़ाई करने से काफी लाभ मिलता है।

पढ़ाई-लिखाई

पढ़ाई-लिखाई का जीवन में विशेष महत्व होता है। शिक्षा व्यक्ति का हर पढ़ाव पर साथ देती है। मां सरस्वती को शिक्षा की देवी माना जाता है।

धन बुद्धि में वृद्धि

दिवाली की रात में पढ़ाई करने से मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां सरस्वती आपको पढ़ता हुआ देखकर धन बुद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद देती है।

लक्ष्मी और सरस्वती

मां-लक्ष्मी धन की और माता सरस्वती विद्या की देवी होती है। ऐसे में दिवाली की रात पढ़ाई करने से इन दोनों की असीम कृपा प्राप्त होती है।

विद्या से आती है लक्ष्मी

पढ़े-लिखे और विद्वान व्यक्ति के पास ही मां-लक्ष्मी आती है। ऐसे में जब आप मां-सरस्वती को प्रसन्न करते है तो आपके पास विद्या आती हैं। आपको पढ़ता देखकर मां-लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

माता सरस्वती की पूजा

दिवाली के दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी के साथ-साथ लोग विद्या की देवी माता सरस्वती की भी पूजा की जाती हैं।

मंत्र का जाप

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए ‘या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः। जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस रंग का न रखें घर का मुख्य दरवाजा, चली जाएगी सुख-शांति