केले के पेड़ से काफी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई है। आइए जानते हैं कि केले के पेड़ का आखिर इतना महत्व क्यों होता है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे के बाद केले के पेड़ को बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक कामों में केले के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
केले के पेड़ का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। केले के जड़ में पीला धागा बांधने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
आपने अक्सर शादी में देखा होगा कि जो मंडप बनता है उसमें केले के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक देव कार्यों में भी केले के पत्तों का उपयोग किया जाता है। केले के पत्तों को उपयोग करना शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ को लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही है बाधाएं दूर होती हैं।
भगवान विष्णु का संबंध केले के पेड़ से माना जाता है। केले के पेड़ को लगाने से घर के सदस्य पर विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।