पूजा करने के इन नियमों की न करें अनदेखी


By Sahil20, Nov 2023 02:58 PMnaidunia.com

पूजा के नियम

धार्मिक ग्रंथों में पूजा करने से जुड़े कुछ नियमों का जिक्र किया गया है। इनका पालन न करने पर व्यक्ति को धार्मिक कर्मों का फल नहीं मिलता है।

पवित्रता का ध्यान

पूजा करने से पहले घर के मंदिर की सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा अपने हाथों को भी अच्छे से साफ करना चाहिए। सरल शब्दों में कहा जाए तो शुद्धता का पूरा ध्यान रखना जरूरी होता है।

दीपक सही जगह रखें

पूजा के दौरान दीपक को सही जगह रखना चाहिए। घी के दीपक को दाईं और तेल के दीपक को बाईं तरफ रखा जाता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है।

मंत्रों का जाप

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करना भी जरूरी होता है। एकाग्रता के साथ मंत्रों का जाप करने से भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है।

भक्ति भावना

पूजा करने के दौरान सबसे जरूरी है कि मन में भक्ति की भावना होनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस भावना की बदौलत आफ भगवान से संवाद भी कर सकते हैं।

आरती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा करने के बाद अंत में आरती गाई जाती है। इस दौरान भी आपको पूरा ध्यान भक्ति पर ही लगना चाहिए।

पूजा सामग्री

हिंदू धर्म में पूजा सामग्री का विशेष महत्व माना जाता है। उचित पूजा सामग्री के बगैर कोई पूजा सफल नहीं होती है। इससे बचने के लिए शास्त्रों के अनुसार सामग्री का प्रयोग करना चाहिए।

संकल्प और दान

पूजा करते समय अक्सर लोग संकल्प लेते हैं। कुछ लोग दान करने का वादा भी करते हैं। समय रहते संकल्प और दान को पूरा कर लेना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कब है गंगा स्नान? नोट कर लें डेट