मुगलों ने भारत में 200 साल तक राज किया। जिसमें बाबर, अकबर, शाहजहां, जहांगीर और औरंगजेब जैसे कई सम्राट के नाम शामिल हैं।
हरम की परंपरा को बाबर ने शुरू किया, जो अकबर और जहांगीर के शासनकाल में चरम पर थी। औरंगजेब के शासनकाल के बाद ये परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो गई।
इस हरम परपंरा को कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखाया गया है। जानिए ये बॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज कौन सी है, जिसमें हरम दिखाया गया है।
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोधा अकबर' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी। इतना ही नहीं इसमें मुगल हरम को भी अच्छे से दिखाया गया था।
1960 में आई आसिफ की फिल्म 'मुगल-ए-आजम' सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार सलीम और अनारकली का रोल मधुबाला ने निभाया था। फिल्म में मुगल हरम के कई सीन्स थे।
'द एम्पायर' वेब सीरीज की खूब चर्चा हुई। इसमें डिनो मोरिया, दृष्टि धामी के अलावा कुणाल कपूर और कई सितारे थे। इस मशहूर वेब सीरीज में भी मुगल हरम को दिखाया गया है।
'ताज' वेब सीरीज के भी खूब चर्चे हुए। इस वेब सीरीज में मुगलिया सल्तनत में तख्त की लड़ाई दिखाई गई है। इसमें भी मुगल हरम दिखाया गया है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख सकते हैं।