भोजन करने से जुड़े ये नियम जानते है आप? जानें सही दिशा


By Prakhar Pandey24, Nov 2023 05:16 PMnaidunia.com

आनंद का समय

भूखे इंसान के लिए भोजन करना सबसे आनंद का समय होता है। आज हम आपको बताएंगे भोजन के दौरान व्यक्ति को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

दिशा का महत्व

वास्तु शास्त्र में दिशा का खास महत्व होता है। खाते समय गलत दिशा में बैठकर भोजन ग्रहण करने से व्यक्ति को कई प्रकार के नुकसान हो सकते है।

गलत दिशा

यदि आप गलत दिशा में बैठकर खाना खाते है तो परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, परिवारजनों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा।

दिशा का ध्यान

भोजन के दौरान दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में नियम हैं कि खुद खाना ग्रहण करने से पहले गाय को देना चाहिए और सही दिशा में बैठकर ही भोजन करना चाहिए।

पूर्व या उत्तर-पूर्व

पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर ही मुख करके भोजन करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से हमेशा आपको हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। व्यक्ति बीमारी से दूर रहता है और स्वस्थ रहता है।

लंबा समय जीवन

सही दिशा में बैठकर भोजन ग्रहण करने से आपका पाचन-तंत्र भी ठीक रहता है। साथ ही, सही दिशा में बैठकर सात्विक भोजन करने से व्यक्ति की उम्र भी लंबी होती है।

दक्षिण दिशा

दक्षिण की दिशा को धार्मिक शास्त्रों में ज्यादातर कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। यदि आप इस दिशा में बैठकर भोजन ग्रहण करते है तो आपके बीमार होने की संभावना भी रहती है।

यम की दिशा

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, दक्षिण की दिशा में यम देवता का वास होता है। दक्षिण की दिशा में भोजन करना काफी अशुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं ये 6 राशि वाले