अक्सर जल्दबाजी में हाथ से कोई भी चीज फिसलकर गिर जाती है। ज्योतिष शास्त्र में चीजों के गिरने का मतलब बताया गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथ से कुछ चीजों का गिरना असफलता या नुकसान की ओर इशारा करता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
बार-बार किचन या खाने की टेबल पर हाथ से नमक गिरना राहु और चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत है। ऐसे लोगों की शादीशुदा जिंदगी में निरंतर परेशानियां आती रहती हैं।
यदि आपके हाथ से तेल लगातार गिर रहा है तो यह चिंता की बात है। दरअसल, इस घटना से संकेत मिलता है कि कोई बड़ी समस्या जिंदगी में आने वाली है।
देवी-देवताओं की पूजा के दौरान भोग या दीपक रखने के लिए थाली का इस्तेमाल किया जाता है। हाथ से पूजा की थाली गिरने का मतलब है कि भगवान आपसे प्रसन्न नहीं हैं।
भोजन का लगातार हाथ से गिरना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर में दरिद्रता या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।
हाथ से दूध का गिलास नीचे गिर जाना भी एक अशुभ संकेत है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि दूध गिरने से आर्थिक संकट का संकेत मिलता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
हाथ से कुछ चीजों को गिरना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ