घर से बाहर निकलते हुए कुछ चीजों का देखना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते है घर से बाहर निकलते समय किन चीजों को देखना अशुभ होता है।
घर से बाहर जाते समय कुछ लोगों को देखना भी आपके पूरे दिन पर प्रभाव डाल सकती है। बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा घर से निकलते हुए इन कुछ चीजों का खास ख्याल रखते थे।
घर से बाहर जाते समय दूध वाले को देखना भी असफलता का सूचक होता है। घर से निकलते हुए दूध वाला दिख जाए तो 2 मिनट इंतजार करे और पानी पीकर ही निकलें।
किसी शुभ कार्य के लिए बाहर जाते समय खाली बर्तन और कूड़ा दिखना भी अशुभ माना जाता है। बाहर जाते हुए अगर आपको ये चीजें दिखती है तो इसका अर्थ है कि आपको अपने कार्य में असफलता मिलने वाली है।
अगर घर से बाहर जाते हुए बिना किसी बीमारी के किसी को छींक आ जाएं तो यह अशुभ माना जाता है। मान्यता अनुसार, छींक आने का अर्थ काम में असफलता मिलना भी होता
बाहर जाते समय दो या दो से अधिक छींक आना शुभ माना जाता है। अगर घर से निकलते हुए किसी ने छींक दिया है तो वापस जाकर 2 मिनट बाद ही निकलें। वरना बनने वाला काम भी बिगड़ सकता है।
घर से निकलते हुए अगर फूल या फूल की माला दिखे तो यह शुभ संकेत होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि कोई मांगलिक कार्य होने वाला है।
किसी शुभ काम के लिए जाते समय अगर कोई ऐसी वस्तु दिख जाए जो अशुभ हैं तो तुरंत अपने इष्ट का नाम ले लें। यह स्टोरी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।
अगर शुभ अशुभ परिणामों से संबंधित यह स्टोरी आपको जानकारी पूर्ण लगी तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com