ब्रोकली (Broccoli) आपने बाजार में खूब देखी होगी। ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाती है। हरे रंग की ये सब्जी प्रोटीन का पावर हाउस मानी जाती है।
ब्रोकली को खाने का फायदा तभी मिलता है, जब आप इसे सही ढंग से पका कर खाएं। ब्रोकली को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
एक बर्तन में पानी उबालें और दूसरी तरफ एक बर्तन में बर्फ का पानी डालें। 2-3 मिनट के लिए उबलते पानी में ब्रोकली के फूल डालें, फिर तुरंत इसे बर्फ के पानी में डाल दें। ठंडा होने पर छान लें।
ब्रोकली का स्वाद, रंग और टैक्स्चर बरकरार रखने के लिए आप इसे ओवन में रोस्ट कर सकते हैं। इसे पकाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C-220°C पर प्री-हीट करें।
ब्रोकली को सलाद या ग्रिल्ड करने के लिए इस्तेमाल करना हो, तो यह सबसे आसान तरीकों में से एक है। सबसे पहले उबलते पानी के बर्तन के ऊपर एक स्टीमर रखें।
फिर ब्रोकली के फूलों को टुकड़ों में काट लें और लगभग 5-7 मिनट तक या जब तक यह नरम न हो जाए तब तक भाप में पकाएं। इसे बाद में इसे कुछ मसाले और नींबू के रस के मिला लें।
ब्रोकली को फ्राई करने के लिए एक कड़ाही में मध्यम आंच पर ऑलिव ऑयल या मक्खन गर्म करें। इसमें कटी हुई ब्रोकली डालें और नरम होने तक 5-7 मिनट तक भूनें।