दाल हमारी डाइट का बहुत अहम हिस्सा है। हर घर में रोजाना दाल बनती है और सभी खाते हैं। दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
इन डिशेज की मदद से आप डाइट में दाल को शामिल कर सकते हैं, जो स्वादिष्ट भी लगेगी और दाल का पोषण भी मिल जाएगा।
इसके लिए उड़द दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर उसे पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके पेस्ट में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर पकौड़े तल लें। बस उड़द दाल बोंडा बनकर तैयार है।
गुजरात में ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स के तौर पर लोग ढोकला खाना पसंद करते हैं। इसे फर्मेंट करके बनाया जाता है, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
मूंग की दाल को रातभर भिगोकर सुबह इसे पीस लें। इसके पेस्ट में प्याज, मिर्च, नमक आदि मसाले डालकर गरमा-गरम चीले बनाएं। हरा धनिया और पुदीना की चटनी के साथ चीला और स्वादिष्ट लगता है।
उड़द की दाल और चावल को मिलाकर बनने वाले डोसा में ट्विस्ट डालें। इस बार मसूर दाल का डोसा बनाकर ट्राई करें। ये खाने में टेस्टी भी होता है और आपको एक नया स्वाद भी ट्राई करने को मिलेगा।
अप्पे साउथ में बनने वाला एक टेस्टी नाश्ता है। उड़द दाल के अप्पे में ओट्स मिक्स करके इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है।