कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल
By Hemraj Yadav
2023-04-17, 16:16 IST
naidunia.com
हड्डियों के लिए जरूरी
हड्डियों के लिए कैल्शियम एक जरूरी विटामिन है। सामान्य अवस्था में वयस्कों को एक दिन में 700 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।
ऐसे करें सेवन
चिया सीड्स को रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसका सेवन करें। आप सलाद और शेक में भी इसे मिलाकर खा सकते हैं।
पालक
एक कप उबला हुआ पालक शरीर की दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25 प्रतिशत तक आपूर्ति कर सकता है।
बादाम
रात में बादाम को भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाएं। आप चाहें तो दिन में खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कॉपर भी पाया जाता है। सूरजमुखी के बीज का सेवन करें।
संतरा
कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए संतरा का सेवन कर सकते हैं। एक संतरे में 75 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप दिनभर में तीन-चार संतरा खा सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट
दूध, दही और पनीर जैसे उत्पाद में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। जो हड्डियों की मजबूती और संरचना के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है।
केला
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना केले का सेवन जरूर करें। रोजाना एक केला कमजोर हड्डियों की समस्या को हल करने में कारगर साबित होता है।
भोजपुरी की ये हसीनाएं साड़ी में लगती हैं खूबसूरत
Read More