Ind vs Ban Head to Head: बांग्लादेश के खिलाफ सावधानी हैं जरूरी


By Prakhar Pandey19, Oct 2023 12:10 PMnaidunia.com

वर्ल्ड कप मुकाबला

2023 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत और बांग्लादेश फिर एक बार आमने सामने पड़ने वाले हैं। बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत के लिए पहले भी भारी पड़ चुका है। आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में।

एशिया कप

2023 एशिया कप में इसी साल बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत को महंगा पड़ा था। बांग्लादेश ने एशिया कप मुकाबले में भारत को 6 रनों से पटखनी दे दी थी।

हेड टू हेड

विश्व कप में भारत और बांग्लादेश अब तक 4 बार भिड़े है। जिसमें एक बार बांग्लादेश चमत्कार करते हुए भारत को हरा चुका है। बांग्लादेश के सामने भारत 4 में से 3 बार विजयी रहा है।

4 बार टक्कर

2007 विश्व कप में भारत को बांग्लादेश ने 5 विकेटों से हराकर विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह विश्व कप भारत राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेला था।

2011 वर्ल्ड कप

2011 वर्ल्ड कप में फिर एक बार भारत और बांग्लादेश आमने सामने पड़े थे। इस मुकाबले को भारत ने 87 रनों से जीता था। भारत ने सहवाग के 175 रनों की बदौलत 371 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था।

2015 विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया

2015 विश्व कप में भारत ने धोनी की कप्तानी में 2011 से भी बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत ने बांग्लादेश को 193 रन के स्कोर पर ऑलआउट करके, 109 रनों से मुकाबले को जीता था.

2019 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश को 2019 विश्व कप में 28 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9/314 बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 28 रन बनाया था।

सावधानी जरूरी

बांग्लादेश के सामने भारत के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बांग्लादेश ने अपने 3 में से 1 मैच जीते है, वहीं भारत ने अपने 3 के तीनों मैच जीते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs BAN: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव!