10 दिसंबर 2023 से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज से टूर की शुरुआत हो रही है। इस दौरे पर भारत 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगा।
जब दक्षिण अफ्रीका साल 2022 में भारत के दौरे पर आई थी तो अफ्रीका ने भारत के साथ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी।
साल 2022 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता था। पहला मैच भारत ने 8 विकेटों से, दूसरा मैच 16 रनों से और तीसरे मैच में अफ्रीका 49 रनों से जीता था।
जब भारत साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज खेला था तो सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी। दूसरे मैच में सूर्य ने मात्र 22 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन बनाए थे। तीसरे मैच में वे सिर्फ 8 रन ही बना सके थे।
बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पटखनी दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में भारत द्वारा उसे हरा पाना बेहद मुश्किल होगा।
भारत ने भले ही दक्षिण अफ्रीका को 2022 में 2-1 से हरा दिया हुआ हो, लेकिन फिर भी अफ्रीका ने भारत को कांटे की टक्कर दी थी। अफ्रीका पहला मैच बुरी तरह हारा फिर दूसरे मैच में अफ्रीका ने भारत के 237 के जवाब में 221 रन बनाए थे।
2022 के तीसरे टी20 में अफ्रीका ने 227 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में भारत 178 रन ही बना सका था। दक्षिण अफ्रीका अपने घर में और भी मजबूत नजर आते है।