भारत और पाकिस्तान ने कब-कब किया एशिया कप का बॉयकॉट


By Prakhar Pandey23, Jun 2023 01:08 PMnaidunia.com

टूर्नामेंट

एशिया कप 2023 अगस्त- सितंबर के महीने में आयोजित किया जाने वाले है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे मौकों के बारे में जब भारत और पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट का बॉयकॉट किया था।

एशिया कप

एशिया कप एक महाद्वीपीय चैंपियनशिप है, इस टूर्नामेंट में सिर्फ एशिया महाद्वीप की टीमें ही हिस्सा लेती है। इस एशिया कप में ऐसे मौके भी आए हैं जब भारत और पाकिस्तान ने इसका बॉयकॉट कर दिया है।

1986

एशिया कप 1986 श्रीलंका में आयोजित हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते हिस्सा लेने से मना कर दिया था, उस समय श्रीलंका में गृहयुद्ध चल रहा था।

1990

एशिया कप का तीसरा संस्करण साल 1990 में आयोजित किया गया था। 1990 में भारत-पाकिस्तान के खराब रिश्तों के चलते टूर्नामेंट से पाकिस्तान ने भारत आने से मना कर दिया था।

1993

इंडिया-पाकिस्तान के संबंधों का असर पाकिस्तान पर भी देखने को मिला। 1993 के एशिया कप को भारत और पाकिस्तान के खराब संबंधों के चलते रद्द कर दिया गया है।

एशिया कप 2023

एशिया कप 2023 के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले हैं। पहले 4 मैच पाकिस्तान में और बाकी के 9 मैच श्रीलंका में होंगे। संभवतः इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

कब हुई शुरुआत?

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। इसका पहला संस्करण यूएई के शारजाह में खेला गया था। भारत ने पहला एशिया कप अपने नाम किया था।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

हर बार की तरह ही इस बार भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप मुकाबले को लेकर फैंस में काफी जोश है। एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत टीम के सबसे फिटेस्ट खिलाड़ी