T20 की बेस्ट टीम हैं भारत, ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हरा हासिल की मजबूती


By Prakhar Pandey02, Dec 2023 12:28 PMnaidunia.com

टी-20 में भारत

टी-20 में भारतीय टीम ने निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन से आईसीसी रैंकिंग में अपना स्थान बनाए रखा हुआ है। आइए जानते है ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हरा, कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

आईसीसी टी20 रैंकिंग

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है। 265 की रेटिंग और 16 हजार 137 प्वाइंट्स के साथ भारत रैंकिंग में पहले पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 20 रनों से जीत दर्ज की है। रायपुर में चौथे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करती हुए 9 विकेट पर 174 रन बनाए थे।

रनों की सुरक्षा

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी 37 रन,  ऋतुराज 32 रन, रिंकू सिंह 46 रन और जीतेश शर्मा के 35 रन की मदद से 9 विकेट पर 174 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में दबदबा

तीसरे टी20 मैच में भारत की गेंदबाजी को लेकर काफी ज्यादा आलोचना हुई थी, लेकिन चौथे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को महज 154 रनों पर ही रोक दिया।

सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है।

कप्तानी का करिश्मा

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत की सीरीज जीत पर खुशी जाहिर की है। इस खुशी की वजह गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन है। अक्षर पटेल इस मैच में 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तैयारी

ऑस्ट्रेलिया को हराने से भारत के मनोबल में बढ़ोतरी हुई है। भारत 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका से उसके घर में भिड़ने वाला हैं। दक्षिण अफ्रीका भारत के लिए एक कठिन चुनौती होने वाली हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में इन 5 गेंदबाजों का लहराता है परचम, चटकाए हैं काफी विकेट