World Cup में 7 बार सेमीफाइनल खेल चुका है भारत? जानें कैसा हैं रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey14, Nov 2023 01:35 PMnaidunia.com

सेमीफाइनल का खेल

2023 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड फिर एक बार 15 नवंबर 2023 को वानखेड़े में भिड़ने वाले है। आइए जानते हैं सेमीफाइनल में 7 बार कैसा रहा हैं भारत का रिकॉर्ड?

2019 विश्व कप, भारत बनाम न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप में भारत को हराया था। इंग्लैंड के मैनचेस्टर ग्राउंड में भारत 18 रनों से न्यूजीलैंड के हाथों हारा था।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015

2015 विश्व कप में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रन बनाए थे। इस मैच में भारत को 95 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।

पाकिस्तान बनाम भारत, 2011

मोहाली में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने जीत दर्ज की थी। भारत ने पाक को इस मैच में 29 रनों से हराया था।

केन्या बनाम भारत, 2003

2003 विश्व कप में भारत और केन्या के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। डरबन सेमीफाइनल में भारत ने केन्या को 91 रनों से हराया था।

श्रीलंका बनाम भारत, 1996

कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका बनाम भारत के बीच 1996 में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को डिफॉल्ट के रूप में हराया था।

इंग्लैंड बनाम भारत, 1987

1987 में मुंबई में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 35 रनों से हराया था। इंग्लैंड के 254 के जवाब में भारत 219 पर ऑलआउट हो गया था।

भारत बनाम इंग्लैंड, 1983

1983 में भारत ने अपना पहला विश्व कप जीता था। 1983 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने भारत को 213 रनों का लक्ष्य दिया था, जो भारत ने 6 विकेट रहता हासिल कर लिया था। भारत ने 4 विकेट पर 217 रन बनाकर मुकाबला जीता था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वनडे में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम