ये हैं भारत के 6 सबसे अमीर क्रिकेटर


By Ritesh Mishra16, Feb 2025 07:00 AMnaidunia.com

भारत में क्रिकेट का क्रेज इस कदर देखने को मिलता है कि बच्चा- बच्चा बड़ा होकर क्रिकेटर बनना चाहता है। इस खेल से खिलाड़ियों को न केवल शोहरत बल्कि दौलत भी मिलती है।

अमीर क्रिकेटर

अंतरराष्ट्रीय खेल होने के बाद भी क्रिकेट की लोकप्रियता भारत में बेहद ज्यादा है। आज हम इस पोस्ट के जरिए जानेंगे भारत के 6 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है?

सचिन तेंदुलकर

इन्हें क्रिकेट जगत का भगवान भी कहा जाता है। वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। सचिन 100 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी है। इनकी नेट वर्थ 150 मिलियन डॉलर है।

महेंद्र सिंह धोनी

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। धोनी की नेट वर्थ की बात करें तो वह 110 मिलियन डॉलर है।

विराट कोहली

अपनी अट्रैक्टिव लुक्स दमदार खेल के लिए जाने- जाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उनकी नेट वर्थ 93 मिलियन डॉलर है।

सौरव गांगुली

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सौरव गांगुली आते हैं। क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली के पास कुल नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर की है।

वीरेंद्र सहवाग

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। उनकी नेट वर्थ 45 मिलियन डॉलर है।

युवराज सिंह

इस लिस्ट में छठे स्थान पर युवराज सिंह का नाम आता है। उनकी कुल नेट वर्थ 35 मिलियन डॉलर है।

इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

IPL का डॉट बॉल किंग कौन?