KL की कप्तानी में अफ्रीका से खेलेगी इंडिया, जानें पुराने रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey17, Dec 2023 12:30 PMnaidunia.com

साउथ अफ्रीका बनाम भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होने वाली है। आइए जानते है वनडे में दोनों टीमों का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

मुश्किल है मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में हराना मुश्किल माना जाता है। हाल ही में भारत और अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज भी खेली थी।

टी-20 सीरीज में प्रदर्शन

यह सीरीज 1-1 से खत्म हुई। 3 मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते थे। वहीं 1 मैच बारिश के चलते नहीं हो पाया।

2022 में ये रहा था हाल

साल 2022 में भारत और दक्षिण अफ्रीका जब एक दूसरे से भिड़े थे तो यह सीरीज भारत के नाम रही थी। भारत में खेली गई इस सीरीज में अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था।

2-1 से जीती थी सीरीज

पिछली बार 2022 में दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 2-1 से हराया था। इस सीरीज में भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अगले दोनों मैच भारत ने 7-7 विकेट से जीत लिए थे।

हेड टू हेड मुकाबले

भारत और साउथ अफ्रीका कुल 91 बार आमने सामने खेल चुके है। जिसमें 38 मुकाबले भारत ने तो वहीं 50 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने जीते है।

2023 में मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर से दोपहर 1.30 बजे से अफ्रीका की जमीन पर मुकाबला खेला जाने वाला है। इस सीरीज की कप्तानी केएल राहुल कर रहे है।

केएल राहुल की कप्तानी

केएल राहुल की कप्तानी में भारत विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत चुका है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल एक सकारात्मक सोच लेकर उतरेंगे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Year Ender 2023: विराट कोहली के लिए ऐसा रहा साल 2023