आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह काफी ज्यादा रोमांचक होने की संभावना है।
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका एक भी मैच अभी तक इस वर्ल्ड कप में नहीं हारी है। भारत के 8 में से 7 मैच खेली है जिसमें सभी में जीत मिली है।
साउथ अफ्रीका की टीम किसी भी विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंची है। भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब पहली बार जिता था।
2007 के बाद 2014 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भी टीम फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया 26 बार आमने सामने हुई है जिसमें 14 भारत ने जीता , तो वहीं 11 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है।
टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का हाईएस्ट स्कोर 186 रन है, तो वहीं साउथ अफ्रीका का हाईएस्ट स्कोर 172 रन रहा है।
2022 टी20 विश्व कप में भारत को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया था। हालांकि, उस साल की भारतीय टीम और इस साल की टीम काफी अलग है।
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को बराबर मौका मिलता है। इस पिच पर तेज गेंदबाज को मदद मिलती है।