फाइनल में कई बार भिड़े हैं भारत और श्रीलंका, जानें रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey15, Sep 2023 03:04 PMnaidunia.com

भारत बनाम श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच पहले भी एशिया कप के अलावा कई आईसीसी टूर्नामेंट के फिनाले खेले जा चुके है। आइए जानते हैं उन मुकाबलों का क्या रहा हैं नतीजा?

एशिया कप

एशिया कप में भारत और श्रीलंका फिर एक बार 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाले है। प्वाइंट्स टेबल में जहां भारत पहले वही श्रीलंका दूसरे पायदान पर हैं।

सफर

भारत सुपर-4 में श्रीलंका, पाक को हरा कर फाइनल में पहुंचा है। वही श्रीलंका ने पाक और बांग्लादेश को हराकर अपना टिकट पक्का किया है।

आईसीसी टूर्नामेंट

आईसीसी टूर्नामेंट में कई बार भारत और श्रीलंका आमने-सामने पड़े है। ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों के बीच खेले गए 9 मैचों में 4 भारत और 4 श्रीलंका ने जीते है। वहीं श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को दोनों बार हराया है।

वर्ल्ड कप 2011

वर्ल्ड कप 2011

वर्ल्ड कप 2011 में धोनी ने छक्का मारकर वर्ल्ड कप भारत के नाम किया था। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को तगड़ी पटखनी दी थी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2014

2014 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने 6 विकेटों से भारत को हराकर टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था। इस मैच में श्रीलंका ने भारत 6 विकेटों से हराया था।

एशिया कप फाइनल

2008 में आखिरी बार श्रीलंका और भारत एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भिड़े थे। इस मुकाबले को श्रीलंका ने 100 रनों से जीता था।

भारत

भारत ने एशिया कप के फाइनल में साल 1984,1988,1991, 1995 और 2010 में श्रीलंका को हराया है। वहीं श्रीलंका 1984, 1987, 2004 और 2008 में भारत को फाइनल में हराया है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत कितनी बार हारा एशिया कप का फाइनल? जानें