आईपीएल 2024 में इन 6 भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी फैंस की नजर


By Shivansh Shekhar16, Mar 2024 05:11 PMnaidunia.com

आ रहा है आईपीएल

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी।

6 भारतीय बल्लेबाजों पर नजर

आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस सीजन आग लगाने के लिए तैयार हैं। वो गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का फॉर्म अभी सबसे खतरनाक मोड़ में है जहां इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 700 से ऊपर रन बना दिए। जायसवाल पर सभी आरआर फैंस की नजरें होंगी।

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आने वाले इस सीजन में वो आरसीबी के लिए एक बार फिर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान भी नहीं हैं। ऐसे में उनका बल्ला खामोश नहीं रह सकता है। साल 2024 का आईपीएल भी उनके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए काफी मैचों में कमाल की पारी खेली है। पिछले सीजन बाहर होने के बाद वो वापसी कर रहे हैं और सबकी नजर उनके ऊपर होगी।

शुभमन गिल

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया है। पहली बार गुजरात के कप्तान बने गिल अलग लय में नजर आ सकते हैं।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने बतौर फिनिशर केकेआर के लिए काफी भूमिका निभाई है। पिछले साल कमाल का फॉर्म दिखाने वाले रिंकू एक बार फिर जलवा बिखेर सकते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल की ट्रॉफी उठाने वाली 6 टीमें