भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। आइए जानते है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
भारत की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन सबसे टॉप पर हैं। सचिन ने अफ्रीका के खिलाफ 57 मैचों में 2001 रन बनाई है। अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने पहला दोहरा शतक लगाया था।
विराट कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ 31 मैचों में 1504 रन बनाए है। इस दौरान कोहली ने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए है। कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है।
सौरभ गांगुली ने अफ्रीका के खिलाफ अपने 11 साल के करियर में 29 मैच खेले थे। 29 मैचों में दादा ने 3 शतक और 8 अर्धशतकों की मदद से 1313 रन बनाए है। गांगुली का बेस्ट स्कोर 141 रन रहा हैं।
राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 मैचों में 14 अर्धसतकों की मदद से 1309 रन बनाए है। इस दौरान द्रविड़ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अफ्रीका के खिलाफ 33 मैचों में 7 अर्धशतकों की मदद से 1109 रन बनाए थे।
भारत के शानदार ओपनरों में से एक शिखर धवन ने अफ्रीका के खिलाफ मात्र 24 मैचें खेले है। गब्बर ने अपने करियर में 3 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 992 रन बनाए थे। शिखर का हाईएस्ट स्कोर 137 रन रहा हैं।
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल एमएस धोनी ने 37 मैचों की 32 पारियों में 830 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 4 अर्धशतक लगाए थे। धोनी का उत्तम स्कोर 92 रन था।