सेलिब्रिटी अपने शानदार करियर के एक पड़ाव के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर पॉलिटिक्स में उतर जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।
अमिताभ बच्चन की बीवी और सपा की तरफ से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई हैं।
74 वर्षीय हेमा मालिनी भाजपा के टिकट से इस समय लोकसभा की सांसद हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई हैं।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से सांसद किरण खेर ने भी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाई हुई हैं। 2014 के बाद से ही एक्ट्रेस फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।
राज्यसभा के पूर्व सांसद राज बब्बर सक्रिय राजनीति में काफी समय से एक्टिव हैं। एक्टर कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर शत्रुघन सिन्हा भी काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। शत्रुघन सिन्हा भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी पार्टी में रह चुके हैं।
49 वर्षीय उर्मिला मातोंडकर ने काफी लंबे समय तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया हैं। एक्ट्रेस पहले कांग्रेस और इस समय शिवसेना पार्टी में हैं।
स्मृति ईरानी अपने जमाने की एक बेहतरीन अदाकारा थी। इस समय स्मृति यूपी के अमेठी से सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।