बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी भी हैं, जिन्होंने 1 या 2 से भी ज्यादा शादियां की है। आइए जानते हैं ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में।
सैफ अली खान ने 2 शादियां की है। एक्टर की पहली पत्नी अमृता सिंह वहीं दूसरी बीवी करीना कपूर खान हैं। अमृता से सारा अली खान तो करीना कपूर से तैमूर और जहांगीर नाम हैं।
संजय दत्त ने भी 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। बाद में साल 1996 में ऋचा की मृत्यु के बाद साल 1998 में रिया पिल्लई से शादी की थी। संजय ने तीसरी शादी मान्यता से हुई है।
कमल हासन ने साल 1978 में क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से विवाह किया था। दस साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। बाद में 1988 में हासन ने एक्ट्रेस सारिका से दूसरी शादी की थी।
करण सिंह ग्रोवर ने साल 2008 में पहली शादी श्रद्धा निगम से तो वहीं दूसरी शादी 2012 में जेनिफर विंगेट से की थी। श्रद्धा निगम से शादी से पहले एक्टर की सगाई बरखा बिष्ट से टूट चुकी थी।
पर्सनल लाइफ में लंबी उठापटक के बाद आखिरी में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की है। तस्वीर में दोनों साथ में बेहद खुश नजर आते है। बिपाशा की करण के साथ एक बेटी भी है।
फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी तीन शादियां की हुई है। पहली पत्नी आरती बजाज से सिद्धार्थ का ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की थी।2011 में दोनों का तलाक हो गया था।
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने तीसरी शादी साल 2012 में विद्या बालन से की थी। इन दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाजों से हुई थी। विद्या कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।