इंडियन फिल्में दुनियाभर में शानदार स्टोरीलाइन के अलावा जबरदस्त कमाई के लिए भी जानी जाती है। भारतीय फिल्मों का देश में ही नहीं विदेशों में भी क्रेज होता हैं।
कई सितारों का सपना होता हैं कि उनकी फिल्में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लें, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जो पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं।
शाहरुख की फिल्म जवान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 129.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
साल 2023 की शाहरुख की पहली एक्शन फिल्म पठान ने भी शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने दुनियाभर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने 200 करोड़ के लगभग पहले दिन कलेक्शन किया था।
रजनीकांत बॉक्स ऑफिस के बड़े स्टार माने जाते हैं। एक्टर की फिल्म कबाली ने ओपनिंग डे पर 110 करोड़ का बिजनेस किया था।
इंडियन फिल्म साहो ने भी पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने 130 करोड़ से ओपनिंग की थी।
फिल्म आरआरआर अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने ओपनिंग डे पर इतना कमाया हो। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 257 करोड़ का बिजनेस किया था।