18 जनवरी को रात 8 बजे प्राइम वीडियो पर इंडियन पुलिस फोर्स स्ट्रीम की जा चुकी है। आइए जानते है रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस वेब शो के रिव्यु के बारे में।
इस वेब शो को रोहित शेट्टी द्वारा बनाया गया है। इंडियन पुलिस फोर्स का निर्देशन रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने किया है।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह पहली पुलिस प्रक्रियात्मक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। इस वेब शो के पहले सीजन में 7 एपिसोड है, जो लगभग 40-45 मिनट के है।
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में हैं। लंबे समय से फैंस इस एक्शन थ्रिलर का इंतजार कर रहे थे।
रोहित शेट्टी का सिनेमा देखने वाले दर्शकों को इस कंटेंट की आदत हो सकती है। एक्टिंग के पैमाने पर यह वेब शो काफी हद तक खरा उतरता है।
वेब शो की स्टोरी लाइन पुलिस और आतंकियों के बीच की मुठभेड़ और आतंकी घटनाओं से शहर को बचाने को लेकर दिखाई गई। वेब शो देखते हुए आप यह महसूस कर सकते है कि ऐसी कहानी आपने पहले भी देखी होगी।
रोहित शेट्टी की यह वेब सीरीज कॉप यूनिवर्स में सेट है। सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी देख चुके दर्शक इस वेब सीरीज में कुछ नए की उम्मीद नहीं कर सकते है।
इंडियन पुलिस फोर्स एक वन टाइम वॉच शो है। एक्शन थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन शो हो सकता है।