क्या आप अपने पसंदीदा रैपर का असली नाम जानते हैं?


By Arbaaj15, Nov 2023 05:04 PMnaidunia.com

भारतीय रैपर

भारत में ऐसे बहुत से रैपर है जिनको आप शायद उनके असली नाम से नहीं जानते होंगे, तो चलिए आज उनके असली नाम के बारे में ही जान लेते हैं।

एमसी स्टैन

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन को उनके फैंस इसी नाम से जानते हैं, लेकिन उनका रियल नाम अल्ताफ शेख हैं।

बादशाह

बॉलीवुड सिंगर बादशाह एक जाना माना चेहरा हैं। अपने गानों में भी बादशाह नाम इस्तेमाल करते है लेकिन इनका असली नाम आदित्य प्रताप सिंह सिसोदिया हैं।

हनी सिंह

इंडियन रैपर हनी सिंह अपने रैप सॉन्ग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हनी सिंह का रियल नाम हिर्देश सिंह हैं।

एमीवे बंटाई

एमीवे बंटाई के नाम से मशहूर रैपर का असली नाम बिलाल शेख हैं। एमीवे बंटाई के सोशल मीडिया पर रैप सॉन्ग आते ही वायरल हो जाते हैं।

रफ्तार

रफ्तार को कई रैप सॉन्ग के लिए अवार्ड मिल चुके हैं। रफ्तार का रियल नाम दिलिन नायर हैं।

एम सी स्क्वायर

अपने रैप से दुनिया का दिल जीतने वाले एम सी स्क्वायर का असली नाम अभिषेक बैंसला हैं। एम सी स्क्वायर इन दिनों काफी चर्चाओं में बने रहते है।

जे स्टार

जे स्टार एक पॉपुलर पंजाबी सिंगर और रैपर हैं। इनका असली नाम भी दूसरों की तरह ही अलग हैं। जे स्टार का रियल नाम जगदीप सिंह हैं।

मनोरंजन से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

मनोज बाजपेयी ने इन 5 फिल्मों में विलेन का रोल कर जीता दिल